
खलघाट – प्रदर्शन
राष्ट्रीय राजमार्ग – 52 (आगरा–मुंबई मार्ग) पर आवागमन करने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों सहित समस्त प्रकार के चार पहिया वाहनों हेतु महत्वपूर्ण ट्रैफिक एडवाइजरी :–
सूचित किया जाता है कि दिनांक 01/12/2025 को जिला – धार में धामनोद क्षेत्रांतर्गत खलघाट पर राष्ट्रीय राजमार्ग – 52 (आगरा–मुंबई मार्ग) पर किसानों द्वारा अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उक्त मार्ग के दोनों तरफ (जिला बड़वानी से जिला इंदौर की तरफ एवं जिला इंदौर से जिला बड़वानी की तरफ) आवागमन करने वाले समस्त प्रकार के चार पहिया वाहन, भारी एवं मध्यम वाहनों के समस्त ट्रक/ट्रेलर/वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि दिनांक 01/12/2025 को अपने गंतव्य तक पहुँचने हेतु निम्नलिखित डायवर्जन मार्ग का उपयोग करें।
जिला – धार अंतर्गत लगने वाले डायवर्जन स्थल
1. जिला – बड़वानी से जिला – इंदौर की तरफ आने वाले समस्त वाहनों को खलघाट से धामनोद की तरफ डायवर्ट किया जाएगा, जो मनावर → तासगांव → चंदवड़ → झगड़ापुरी → पलासिया चौकी → गुवाड़ी → मानपुर होते हुए इंदौर पहुँच सकेंगे।
2. जिला – इंदौर की तरफ / महाराष्ट्र की ओर जाने वाले चार पहिया वाहन एवं मध्यम वाहनों को काकड़िया चौकी से महाराष्ट्र रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहन हनुमंत्या → गड़ी → मनावर → बड़ोद → कसारदाब → बड़वानी जा सकेंगे।
3. इंदौर / मनावर / गुवाड़ी / बड़वानी / महाराष्ट्र की ओर जाने वाले समस्त भारी एवं मध्यम वाहनों को बामनखेड़ा फाटा (तासगांव रोड) से डायवर्ट किया जाएगा तथा सभी प्रकार के मावा/ढाबा वाहनों का धामनोद टोल के सामने से धामनोद बायपास होते हुए मनावर की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
4. धार / राजगढ़ / महाराष्ट्र / बड़वानी की ओर जाने वाले वाहनों को गुजरी से महेश्वर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा।
5. महेश्वर से धामनोद की ओर आने वाले समस्त वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
सीमावर्ती जिलों से लगने वाले डायवर्जन
जिला – इंदौर (ग्रामीण)
चिचोंदी फाटा – इंदौर से बड़वानी / महाराष्ट्र की ओर जाने वाले मध्यम एवं चार पहिया वाहनों को चिचोंदी फाटा से मूठा (गलवाड़ी प्लांट्स) → मंडलेश्वर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा, जो बरूआ → बरूदा होते हुए महेश्वर की तरफ जा सकेंगे।
मानपुर – इंदौर से बड़वानी / महाराष्ट्र की तरफ जाने वाले भारी एवं मध्यम वाहनों को मानपुर से लेंडी की ओर डायवर्ट किया जाएगा, जो मोघान → मनावर अथवा राजगढ़ → कुस्की होते हुए बड़वानी की ओर जा सकेंगे।
जिला – खरगोन
काकड़िया चौकी – समस्त मध्यम एवं चार पहिया वाहनों को महेश्वर रोड पर डायवर्ट किया जाएगा। ऐसे वाहन हनुमंत्या → गड़ी → मनावर → मंडलेश्वर → कसरावद → बड़वानी जा सकेंगे।
मेहरगढ़ – मेहरगढ़ से भानगढ़ (जिला धार) की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। इन्हें कसरावद अथवा अन्य मार्ग पर डायवर्ट किया जाएगा।
कसरावद
– वाहनों को निमरानी / मारा फाटा अथवा अन्य मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
मारा फाटा
– मारा फाटा से खलघाट की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा। कसरावद से आने वाले वाहनों को बड़वानी की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
खलटाका
– खलटाका से खलघाट की तरफ समस्त प्रकार के वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा।
जिला – बड़वानी
तिसंगी – महाराष्ट्र से इंदौर की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़वानी की तरफ डायवर्ट किया जाएगा जो मनावर – धार होते हुए इंदौर की तरफ जा सकेंगे।
सुल्तानपुरा – महाराष्ट्र से इंदौर की तरफ जाने वाले वाहनों को बड़वानी / खरगोन की तरफ डायवर्ट किया जाएगा।
इंदौर / देवास से बड़वानी / महाराष्ट्र की ओर जाने वाले वाहनों के लिए निम्न वैकल्पिक मार्ग
सुझाव :
1. इंदौर → मानपुर → लेंडी → मोघान → मनावर → बड़वानी
2. इंदौर → पीथमपुर → लेबड़ → राजगढ़ → कुस्की → मिरपुर → बड़वानी
3. इंदौर → धार → बदनावर → जावरा → एमएस—वे → महाराष्ट्र
4. देवास → उज्जैन → बड़नगर से जावरा (एमएस—वे) → पेटलवाद → बड़ोद / लेबड़
5. इंदौर → बड़वानी → बुरहानपुर → महाराष्ट्र
महाराष्ट्र से इंदौर / राजस्थान की ओर जाने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग हेतु सुझाव
1. सेंधवा / जुलवानिया / ठीकरी से बड़वानी → मनावर → धार होते हुए इंदौर / रतलाम / राजस्थान
2. धुले → जलगांव → बुरहानपुर →खंडवा →इंदौर →देवास

