A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत,पुत्र पर लग रहे हत्या के आरोप 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। गुरुवार आधी रात कस्बे के बाहर पढोरी अण्डर पास के निकट एक महिला गंभीर हालत में खून से लथपथ मिली जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए एम्बुलेंस के माध्यम से कस्बे के सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहाँ से महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था जहां ले जाते समय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की कार्यवाही शुरू कर दी है जबकि मृतका की बहू चंदा ने अपने देवर करन पर हत्या के सीधे आरोप लगाते हुए तहरीर देने की बात कही है।
कस्बे के मोहल्ला पूर्वी तरौस बाकी तलैया निवासी बुधिया (46)पत्नी सिद्ध गोपाल को उसका छोटा पुत्र करन गुरुवार और शुक्रवार की दरम्यानी आधी रात एक कार्यक्रम में ले जाने की बात कहकर बाईक में ले गया था और लगभग साढे बारह बजे रात में अकेला घर आकर बताया कि उसकी माँ बाईक से गिरकर घायल हो गई है और पढोरी अण्डर पास के निकट गंभीर हालत में पडी है घटना की जानकारी होते ही बडा बेटा रामबाबू, करन सहित मोहल्ले के अन्य लोगों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और एम्बुलेंस के माध्यम से गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां से महिला को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया लेकिन जिला अस्पताल ले जाते समय महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका के तीन पुत्र और एक पुत्री हैं जबकि एक पुत्र बाहर रहकर मजदूरी करता है और दो पुत्र रामबाबू और करन कस्बे में रहकर मजदूरी करने का काम करते हैं। जबकि करन अविवाहित और शराब पीने का आदी बताया जा रहा है। वहीं मृतका की बहू चंदा ने बताया कि उसकी सास की हत्या उसके देवर करन ने की है और वह उसके खिलाफ तहरीर देने जाएगी। वहीं इस घटना को लेकर मोहल्ले में तरह तरह की बातें हो रही हैं जबकि मोहल्ले के लोगों ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि करन और चंदा के बीच अवैध सम्बन्ध हैं जिनका बुधिया विरोध करती थी और घटना उसी को लेकर हुई है जिसे एक्सीडेंट का रूप दिया जा रहा है।जबकि मृतका के पुत्र रामबाबू ने भी अपने भाई पर ही संदेह जताया है। जबकि कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!