A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:जिला कारागार में जेल लोक अदालत आयोजित

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

हमीरपुर। बुधवार को जिला जनपद न्यायाधीश मनोज कुमार राय के निर्देश पर जिला कारागार में जेल लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल जज (सी0डि0) वन्दना अग्रवाल, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला कारागार हमीरपुर, जेल अधीक्षक मंजीव, जेलर आनंद, डिप्टी जेलर, देवेन्द्र कुमार दुबे और शिखर उपस्थित रहे। जेल लोक अदालत में कुल 08 मामलें प्रस्तुत हुये। जिसमें से 07 मामलों का निस्तारण कर दिया। 01 बंदी के विरुद्ध कई मामलों में प्रकरण लंबित होने के कारण निस्तारण नहीं किया जा सका। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, के निर्देशों के अनुपालन में प्रत्येक माह के चौथे बुधवार को आयोजित की जाती है। इस अवसर बन्दी अपने लघु प्रकृति के मामलों का शीघ्र निस्तारण स्वेच्छया जुर्म स्वीकारोक्ति के आधार पर करा सकते है। इसके अलावा कैदियों से मिलकर उनकी समस्याओं के बारे में भी जानकारी की गयी तथा उक्त समस्याओं के निवारण हेतु जेल अधीक्षक, व जेलर को आवश्यक निर्देश दिये गये। सचिव महेन्द्र कुमार पाण्डेय, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा कैदियों को यह भी बताया कि वे जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर से मुक्त कानूनी सहायता कैसे प्राप्त कर सकते है। सचिव द्वारा बंदियों को बताया कि जिन बंदियों के पास उनकी पैरवी के लिए अधिवक्ता नहीं है, वह जेल अधीक्षक के माध्यम से अपना प्रार्थना पत्र निःशुल्क अधिवक्ता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रार्थनापत्र प्रेषित कर सकता है। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, हमीरपुर द्वारा बताया गया कि जिला कारागार का निरीक्षण समय-समय पर किया जायेगा।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!