A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर:भतीजे ने निर्ममता से की चाची की हत्या 

रिपोर्टर राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत 

मौदहा हमीरपुर। गुरुवार सुबह एक कलयुगी भतीजे ने अपनी रिश्ते की चाची को बीच सडक पर दौडा कर कुल्हाड़ी से कई वार किए जिससे चाची की मौके पर ही मौत हो गई हालांकि लोग जबतक कुछ समझ पाते तब तक आरोपी कुल्हाड़ी लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करहईया निवासी कल्ली (55)पत्नी मेडेलाल खंगार को गुरूवार सुबह उसके रिश्ते के भतीजे धर्मेंद्र पुत्र शिवलाल ने बीच सडक पर दौडाकर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतार। आरोपी ने इस कदर कुल्हाड़ी से हमले किए कि कल्ली सडक पर ही गिर गई हालांकि जबतक लोग कुछ समझ पाते आरोपी कुल्हाड़ी लहराते हुए मौके से  फरार हो गया जिसकी पुलिस सरगर्गी से तलाश कर रही है। मृतका के दो पुत्र ज्ञान सिंह और मानसिंह कानपुर में रहते हैं और मृतका अधिकतर उनके पास कानपुर में रहती जबकि अक्सर गांव आती जाती थी। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच कर जांच कर रही है। इस सम्बन्ध में अभी तक पुलिस की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया है जबकि क्षेत्राधिकारी राजकुमार पाण्डेय और कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र को चारों ओर से घेर कर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!