A2Z सभी खबर सभी जिले की

देश में 5 करोड़ से अधिक लोग नशे की लत से पीड़ित

देश में 5 करोड़ से अधिक लोग नशे की लत से पीड़ित

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत व्यापक स्तर पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन

संवाददाता। रणजीत कुमार। जहानाबाद। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के तहत  जिले में व्यापक स्तर पर शपथ ग्रहण एवं जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला स्तर का मुख्य कार्यक्रम ग्राम प्लेक्स सभागार में आयोजित हुआ, जिसकी अध्यक्षता जिला पदाधिकारी अलंकृता पांडेय ने की।

‎मौके पर डीएम ने नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स की उपस्थिति में नशामुक्ति की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में डीएम अलंकृता पांडेय ने कहा कि देश में 5 करोड़ से अधिक लोग नशे की लत से पीड़ित हैं। ऐसे में जन-जन तक जागरूकता फैलाकर ही समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है। उन्होंने अपील की कि हर नागरिक आगे आए और जहानाबाद को पूरी तरह नशामुक्त जिला बनाने में योगदान दे।

Related Articles

‎डीएम के निर्देश के बाद जिलेभर में विकेंद्रित रूप से सैकड़ों शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। ‎जिले के विद्यालयों, महाविद्यालयों, प्रखंड व अंचल कार्यालयों, पुलिस लाइन, पीएचसी व सदर अस्पताल, जीविका समूहों, आंगनबाड़ी केंद्रों सहित कई संस्थानों में लोगों ने शपथ लेकर अभियान का हिस्सा बनने का संकल्प दोहराया। युवा, महिलाएं और आम लोगों की बड़ी संख्या में भागीदारी देखने को मिली।

‎नशामुक्त अभियान की शुरुआत 15 अगस्त 2020 को हुई थी। अब तक देशभर में 22 करोड़ से अधिक नागरिकों को जागरूक किया जा चुका है। इनमें 7 करोड़ युवा, लगभग 5 करोड़ महिलाएं और 16 करोड़ से अधिक शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े लोग शामिल रहे हैं। अभियान को आगे बढ़ाने के लिए 20 हजार से अधिक मास्टर वॉलिंटियर तैयार किए गए हैं और अब तक 7 लाख से अधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा चुके हैं।

‎इसी कड़ी में आज गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वयं ऑनलाइन माध्यम से देशवासियों को संबोधित किया और नशा मुक्त रहने व अन्य लोगों को प्रेरित करने का आग्रह किया। देशभर के राज्य, जिला, शिक्षण संस्थान एवं सरकारी कार्यालय इस कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़े। ‎अभियान के तहत आज एक QR कोड भी जारी किया गया, जिसे स्कैन कर प्रतिभागी नशा मुक्त भारत अभियान का प्रमाणपत्र प्राप्त कर सकते हैं और इस राष्ट्रीय मुहिम का सक्रिय हिस्सा बन सकते हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!