
https://akhandbharatlivenews.com/wp-content/uploads/2025/11/IMG-20251118-WA0018.jpg
वीरेंद्र नगर, सरायपाली। इग्नाइट स्कूल में “नशा मुक्त भारत अभियान २०२५” का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें नशा मुक्ति के प्रति जागरूकता फैलाने और युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधान पाठक श्रीमती सिंधु प्रधान (हिंदी माध्यम) एवं श्रीमती रींकी नंदे (अंग्रेजी माध्यम) सहित कई शिक्षकगण, रसोइया दल और स्वीपर विशेष रूप से उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन डॉ. लेख रंजन बी. पात्रो ने किया। उन्होंने नशा के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डालते हुए सभी उपस्थित लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई। इस दौरान उपस्थित सभी ने “नशा मुक्त भारत अभियान” हेतु एकजुट होकर शपथ ली कि वे नशे से दूर रहेंगे और समाज को भी नशा मुक्त बनाने में योगदान देंगे।
कार्यक्रम में नशा मुक्ति से संबंधित चित्रकारी, काव्य लेखन और अनुच्छेद लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिनमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस अभियान के माध्यम से नशा मुक्त समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की और नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्धता जताई।
इस कार्यक्रम में श्रीमती ज्योति प्रधान, श्री खिरोद्र प्रधान, श्री रीवाराम वर्मा, रसोइया दल की श्रीमती जुगमोती ठाकुर, श्रीमती लिप्सा ठाकुर, श्रीमती पार्वती यादव, श्रीमती जयंती यादव, श्रीमती रुक्मिणी यादव, श्रीमती बिमला बेहेरा एवं स्वीपर श्री शेषदेव स्वाईं भी उपस्थित थे।