A2Z सभी खबर सभी जिले की

प्रेस क्लब की प्रथम बैठक हुई सम्पन्न पत्रकार सुरक्षा को लेकर लिया निर्णय

खैर अलीगढ़

प्रेस क्लब खैर संगठन में सभी संगठन के पत्रकारों को स्थान मिलेगा— कैलाश गोयल

खैर। देश एवं प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे उत्पीड़न को देखते हुए खैर के वरिष्ठ पत्रकार कैलाश गोयल ने चिंता व्यक्त करते हुए पत्रकारों पर हो रहे अत्याचार एवं विभिन्न उत्पीड़नों को रोकने तथा पत्रकारों की पीड़ा की आवाज को उठाने के लिए एक नया संगठन प्रेस क्लब खैर का गठन किया है। इस नवसृजित संगठन प्रेस क्लब खैर की पहली बैठक बुधवार को टैंटीगांव तिराहा रोड खैर स्थित कार्यालय पर संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता संस्थापक एवं अध्यक्ष कैलाश गोयल ने की तथा बैठक का सफल संचालन संचालन दिलशाद अली खान ने किया। इस बैठक में प्रेस क्लब खैर के अध्यक्ष कैलाश गोयल एवं महामंत्री पुनीत गोयल का दूर दराज से आए पत्रकारगणों ने पुष्प माला पहना कर जोशीला स्वागत किया गया।

Related Articles

बैठक में प्रेस क्लब खैर अध्यक्ष एवं संस्थापक कैलाश गोयल ने सभी दूर दराज से संगठन में शामिल होने आए पत्रकारगणों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि प्रेस क्लब खैर संगठन में सभी पत्रकारों के संगठनों में शामिल पत्रकारों को स्थान दिया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि इस प्रेस क्लब खैर के संगठन में किसी भी पत्रकारों के संगठन में शामिल पत्रकार को संगठन में सम्मिलित होने पर प्रतिबंध नहीं रहेगा, जैसा कि अन्य पत्रकारों के संगठनो में पत्रकारों के सम्मिलित होने पर प्रतिबंध है। साथ ही उन्होंने बताया कि संगठन के कार्यालय को पत्रकार साथी खबर लेखन, साक्षात्कार आदि के लिए बिना झिझक उपयोग कर सकते है। उन्होंने सभी पत्रकार बंधुओ का आह्वान किया कि प्रेस क्लब खैर में सभी पत्रकार बंधु अपनी सदस्यता ग्रहण करें ,जिससे संगठन को नई ऊर्जा मिल सके।

महामंत्री पुनीत गोयल ने प्रेस क्लब खैर संगठन के बारे में विस्तार से प्रकाश डालते हुए सभी पत्रकार बंधुओ को संगठन में भाग लेने की अपील की है। बैठक में सभी दूर दराज से आए पत्रकारगणों ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब खैर में पूर्ण रूप से भाग लेने का आश्वासन दिया है। इस बैठक में खैर, जट्टारी, टप्पल, पिसावा, गोमत के पत्रकारगणों ने भाग लिया जिसमें अमित गोयल, गोविंद पचौरी ,मुकेश कुमार उपाध्याय ,विक्रांत चौधरी, पुनीत गोयल, संजय शर्मा ,श्याम सुंदर बालाजी, शिवम गोयल, रवि सैनी, राकेश चौधरी, शरद वार्ष्णेय भागीरथ कुशवाहा , ठाकुर आजाद खान, पुष्पेंद्र सैनी आदि मौजूद रहे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!