A2Z सभी खबर सभी जिले की

चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू में अन्नकूट महोत्सव संपन्न  ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 रामनारायण दास जी महाराज का पुण्यतिथि का हुआ आयोजन  अभिषेक के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत, पवित्र ग्रंथों का हुआ पाठ

चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू में अन्नकूट महोत्सव संपन्न

 

 

ब्रह्मलीन महंत श्री श्री 1008 रामनारायण दास जी महाराज का पुण्यतिथि का हुआ आयोजन

Related Articles

 

अभिषेक के साथ हुई कार्यक्रम की शुरुआत, पवित्र ग्रंथों का हुआ पाठ

 

 

राहुल सेन मांडव

मो 9669141814

 

मांडू न्यूज/मांडू के चतुर्भुज राम मंदिर में मंगलवार को ब्रह्मलीन महंत रामनारायण दास जी महाराज की 29वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर राम अर्चना सहित विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए, जिनमें संत-महंतों और नगर के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

 

सुबह से ही मंदिर में कार्यक्रमों की शुरुआत अभिषेक से हुई। भगवान राम और महंत रामनारायण दास जी का विशेष औषधीय द्रव्यों से अभिषेक किया गया। इसके बाद पाठ-पूजा, सुंदरकांड, अखंड रामायण पाठ, दुर्गा सप्तशती पाठ और हवन क्रिया संपन्न हुई।मंदिर के महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज की उपस्थिति में महंत रामनारायण दास जी की समाधि स्थल और चित्र पर दीप प्रज्वलन तथा माल्यार्पण किया गया। पुष्पांजलि और महाआरती के बाद बड़ी संख्या में संत-महात्मा और नगरवासी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे। इस अवसर पर भजन-कीर्तन और अन्नकूट महोत्सव का भी आयोजन किया गया।महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके गुरु सेवा की प्रतिमूर्ति थे। उन्होंने आराध्य की सेवा के साथ-साथ गौसेवा, संत सेवा और निर्बलों व असहायों की सेवा को भी प्राथमिकता दी।

 

डॉ. नरसिंह दास महाराज अपने गुरु के मार्गदर्शन में उनके कार्यक्रमों को आगे बढ़ा रहे हैं। मंदिर के भौतिक विकास, परिसर में जनसुविधाओं के विस्तार और विभिन्न सेवा प्रकल्पों को तेजी से बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि किसी भी धर्मस्थल का प्राथमिक दायित्व समाज की आस्था का प्रतीक बनना और अपनी सेवाओं के माध्यम से लोककल्याण का केंद्र बनना होता है।

 

उन्होंने बताया कि उनके गुरु महाराज का मांडू ही नहीं, बल्कि पूरे संत समाज में बड़ा वर्चस्व था। उनकी पुण्यतिथि पर देश के कई कोनों से संत, आचार्य और पंडित उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।आज की प्रमुख गतिविधियां

 

श्रद्धांजलिः महंत के चित्र पर फूल चढ़ाकर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे संत समागम के साथ कई क्षेत्र के श्रद्धालु।

 

राम अर्चनाः चतुर्भुज राम मंदिर में आज 56 भोग के साथ राम अर्चना कार्यक्रम के तहत यहां वैदिक मंत्र उपचार के साथ पुष्पांजलि और महा आरती की गई, जो कि एक विशेष पूजा बनी आज ।

 

पुजा पाठ और भजन: आज अवसर पर भजन कीर्तन के साथ

 

सुंदरकांड का पाठ ओर अन्य धार्मिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।

 

श्रद्धांजलि सभा: आज 29वीं पुण्यतिथि पर महंत

 

रामनारायण दास जी की प्रतिमा और चित्र के सामने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें साधु संत महात्मा आचार्य पंडित और महंत से जुड़े कई श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की पुष्प अर्पित कर महामंडलेश्वर डॉक्टर नरसिंह दास महाराज ने सभा आयोजित कर अपने गुरु महंत के जीवन और कार्यों पर प्रकाश डाला ।

 

अन्नकूट महोत्सव आज मंदिर परिसर में अन्नकूट महोत्सव के साथ चतुर्भुज श्री राम जी को 56 भोग भी लगाया गया

 

सेवा कार्य: गौसेवा, संत सेवा और असहायों की सेवा जैसे

सेवा कार्य करें, जैसा कि महंत स्वयं किया करते थे।

 

ये रहे उपस्थित

 

महंत जीवन दास, आचार्य पंडित शुभम त्रिवेदी, पंडित महेंद्र शर्मा, पंडित गोपाल वैष्णव, पंडित गया प्रसाद महाराज , चतुर्भुज श्री राम मंदिर मांडू के ट्रस्ट के सचिव मांगीलाल जायसवाल, सह सचिव परमानंद विश्वकर्मा, ट्रस्टी लक्ष्मी नारायण पाटीदार,ट्रस्टी अशोक निगम, रामायण मंडल,महिला मंडल सहित बड़ी संख्या में नगर और आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु उपस्थित थे।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!