कोटा

*“वंदे मातरम्” गीत की 150वीं वर्षगांठ पर कोटा मंडल में स्लोगन लेखन कार्यक्रम का आयोजन*

कोटा, 10 नवम्बर। देश के राष्ट्रीय गीत “वंदे मातरम्” की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्कोर्स क्षेत्र में स्लोगन लेखन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ अपर मंडल रेल प्रबंधक द्वय श्री ललित कुमार धुरंधर एवं श्री योगेश कुमार मित्तल, तथा वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री सुप्रकाश द्वारा किया गया। उन्होंने स्लोगन बोर्ड पर देशभक्ति और एकता से जुड़े प्रेरणादायक नारे लिखकर कार्यक्रम की शुरुआत की।

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए “वंदे मातरम्” थीम पर अपने विचारों और भावनाओं को स्लोगन बोर्ड पर रंगीन मार्करों के माध्यम से व्यक्त किया। सभी प्रतिभागियों ने देशप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत नारे लिखकर आयोजन को जीवंत बना दिया।

Related Articles

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि “वंदे मातरम्” गीत की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर 7 नवम्बर से 14 नवम्बर तक कोटा मंडल में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इनमें समूह गीत प्रतियोगिता, निबंध लेखन, भाषण, वाद-विवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा पौधारोपण जैसे आयोजन शामिल हैं।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!