
भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई महेश्वरी प्रसाद इंटर,कॉलेज के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में हुए शामिल
स्वर्गीय देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव जी के स्मृति दिवस में मनाया जाता है वार्षिक उत्सव
संवाददाता:प्रभाकर मिश्र
कौशाम्बी।मूरतगंज ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत आलम चंद स्थिति महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज के वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में शनिवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश बी आर गवई शामिल हुए मुख्य न्यायाधीश बी आर गंवई का कालेज में भव्य स्वागत किया गया,इस कार्यक्रम में इलाहाबाद हाईकोर्ट सहित संबंधित न्यायालय के तमाम न्यायाधीश भी कार्यक्रम के शामिल हुए।
चायल तहसील क्षेत्र के आलमचन्द्र स्थित महेश्वरी प्रसाद इंटर कॉलेज में शनिवार को आयोजित वार्षिक महोत्सव कार्यक्रम में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI ) न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई शामिल हुए।मुख्य न्यायाधीश के आगमन पर इलाहाबाद हाईकोर्ट सहित तमाम न्यायाधीश भी कार्यक्रम में पहुंचे।
भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI ) न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई का कार्यक्रम में भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश विक्रमनाथ श्रीवास्तव,इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश अरुण भंसाली,इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव व प्रबंधक वत्सल नाथ व प्रधानाचार्य जितेंद्र नाथ श्रीवास्तव व समस्त स्कूल का स्टाफ सहित तमाम लोग मौजूद रहे। सुप्रीमकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के आगमन को लेकर जिला अधिकारी पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए थे मुख्य न्यायाधीश की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्यक्रम स्थल और आसपास भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी स्वर्गीय देवेंद्र नाथ श्रीवास्तव की स्मृति दिवस पर स्कूल के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया है स्मृति दिवस पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत कर वार्षिकोत्सव की शोभा बढ़ाई है