

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597
मनावर। जिला धार ।। सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को भारतीय पर्व की थीम पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारंभ में गणपति और सरस्वती वंदना से शुरुआत की गई। छात्राओं ने राजस्थानी शैली और शब्दों से सजा स्वागत गीत प्रस्तुत किया। नगर में यह पहला स्कूल है, जिसने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रम में भारतीय पर्व गुड़ी पड़वा, गणगौर, जन्माष्टमी, नवरात्रि, दीपावली, मकर संक्रांति, महाशिवरात्रि तथा होली को लेकर छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य की बहुत ही आकर्षक प्रस्तुति दी गई। बीच-बीच में देशभक्ति गीत, तारक मेहता के हास्य व्यंग, मोबाइल के दुष्परिणाम और आपरेशन सिंदूर पर प्रभावशाली नृत्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राचार्य मुकेश एम पटेल ने बताया कि हमने फिल्मी गीतों के बजाय भारतीय पर्व की थीम पर आधारित कार्यक्रम पेश किया है। बच्चों ने भी बहुत उत्साह से सहभागिता की। मंचासिन अतिथियों में संस्था के प्रबंधक रामेश्वर पाटीदार एडवोकेट, डॉ जगदीश पाटीदार, बाबूलाल चामट, सुदामा पाटीदार, मोहन पाटीदार, सुरेश पाटीदार तथा मोतीलाल पाटीदार शामिल थे। सांस्कृतिक कार्यक्रम के निर्णायक व्याख्याता मधू गौड़ तथा मीडिया कर्मी स्वप्निल शर्मा एवं विज्ञान प्रदर्शनी व रंगोली प्रतियोगिता के निर्णायक व्याख्याता रीना गंगवाल, संजू मुवेल तथा योगिता गोले थी। प्रभावशाली संचालन वंदना मुकेश पटेल ने किया।