
सोलन /नालागढ़ /हिमाचल प्रदेश
नालागढ़ के नावां ग्राम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइंस टीचर को लेकर हंगामा।
स्कूल में मचा बबाल।
नालागढ़ के एक सरकारी स्कूल में एक महिला अध्यापक पर नशे की हालत में स्कूल आने के आरोप लगाते हुए गांव वासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और शिक्षा विभाग से आरोपी अध्यापिका के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई की मांग की।
गांववासियों के अनुसार अध्यापिका अक्सर नशे की हालत में स्कूल आती है कई बार इसकी शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई,आज जब अध्यापिका नशे की हालत में स्कूल पहुंची तो ग्रामीणों ने स्कूल को घेर लिया और विरोध प्रदर्शन करने लगे।घटना की जानकारी मिलते ही नायब तहसीलदार ओर नालागढ़ पुलिस मौके पर पहुंची।अधिकारी द्वारा प्रदर्शन कर रहे लोगों को उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया गया।
थाना प्रभारी राकेश राय ने बताया कि हमें शिकायत मिली थी जिसके बाद अध्यापिका का मेडिकल करवाया गया है,रिपोर्ट आने के बाद ही तथ्यों के आधार पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
वहीं दूसरी ओर अध्यापिका ने आरोपों को निराधार बताया है उनका कहना है कि वह डिप्रेशन से गुजर रही है जिसके लिए वह दवाइयां ले रही थी,अध्यापिका के बताया कि उनकी दवाइयों की गंध भी वैसी ही है जैसे कि शराब की होती है।ओर लोग इसे शराब ही समझ रहे हैं।