A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़ ,

‘वाराणसी से रिपोर्ट’

“श्याम सुन्दर जायसवाल”

Related Articles

कैंट थाना क्षेत्र के होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, चार युवतियां हिरासत में, दो फरार

वाराणसी। प्राप्त जानकारी के आधार कैंट थाना क्षेत्र स्थित होटल सरीन इन टाउन सिटी में बुधवार की दोपहर पुलिस ने छापा मारकर देह व्यापार का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने होटल के कमरों से चार युवतियों को हिरासत में लिया, जबकि दो पीछे के कमरे से भाग निकलीं।

मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस ने बताया कि होटल में देह व्यापार की सूचना मिलने पर यह कार्रवाई की गई।

डीसीपी वरुणा प्रमोद कुमार के निर्देशन में एडीसीपी वरुणा नीतू, एसीपी कैंट नितिन तनेजा और कैंट इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा की टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की। सूचना के अनुसार होटल में विदेशी युवतियों को भी बुलाया जाता था। पुलिस की टीम पहुंचते ही दो युवतियां पीछे के रास्ते से भागने में सफल रहीं।

होटल संचालक और मैनेजर समेत अन्य युवक मौके से फरार हो गए हैं। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच करा रही है। साथ ही हिरासत में ली गई युवतियों से पूछताछ कर पूरे गिरोह से जुड़े लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है ,

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!