

सोने की अंगूठी छीनने की वारदात में 3 जनों की हुई गिरफ्तारी
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता 9783029649
भरतपुर। थाना मथुरागेट पुलिस ने सोने की अंगूठी छीनने की वारदात का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी मदनलाल ने बताया कि, 16 सितंबर 2025 को पुरुषोत्तम लाल पुत्र हरीसिंह निवासी स्वर्ण जयंती नगर, मथुरागेट ने रिपोर्ट दी थी कि मोहन पब्लिक स्कूल के पास अज्ञात बाइक सवारों ने उनके हाथ से सोने की अंगूठी झपट ली। मामला दर्ज होने के बाद गहन जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी सुभाष यादव पुत्र राजेन्द्र निवासी कैलादेवी स्टेट कॉलोनी, 100 फुट रोड, पृथ्वीनाथ फाटक, थाना शाहगंज, जिला आगरा (यूपी), गौरव पुत्र राकेश निवासी पृथ्वीनाथ फाटक, आजमपाड़ा रोड, जोगीपाड़ा, थाना शाहगंज, आगरा (यूपी) और करण पुत्र जयसिंह निवासी हनुमान वाली गली, जोगीपाड़ा, थाना शाहगंज, आगरा (यूपी) को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ जारी है और उनसे अन्य वारदातों के खुलासे की संभावना भी जताई जा रही है।