A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेशहमीरपुर

हमीरपुर: अज्ञात कारणों के चलते छात्रा ने लगाई फांसी, मौत

संवादाता राजकुमार हमीरपुर अखंड भारत

मौदहा हमीरपुर। पढ़ाई करने के मकसद से कस्बे में अपने भाई व बहन के साथ रह रही कक्षा 11 की छात्रा ने दिन के तीसरे पहर अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर जान दे दी। मृतक छात्रा के मामा व भाई उसे जिंदा होने की उम्मीद से कस्बे के सरकारी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया।

मूल रूप से तिंदुही गांव निवासी खुशबू 16 पुत्री भूरा कुशवाहा कस्बे के नेशनल रोड स्थित एक मकान में किराए से पढ़ाई करने के लिए अपनी बहन व भाई के साथ रहती थी। मृतक खुशबू के मामा सीताराम ने बताया कि दोपहर 2 बजे उसका भाई उसे कमरे में सोता हुआ छोड़कर कोचिंग पढ़ने के लिए गया था। कोचिंग पढ़ने के बाद जब वह वापस लौटा तो उसने अपनी बहन खुशबू को कमरे के रोशनदान में लगी जाली से अपनी बहन को दुपट्टे के सहारे लटकते हुए देखा तो उसने घटना की जानकारी सीताराम को दी। मौके पर पहुंचकर दोनों ने संयुक्त रूप से खुशबू को कस्बे के सरकारी अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के मामा ने बताया कि मृतक छात्रा चार बहन व एक भाई में चौथे नंबर की थी। वहीं इस घटना से मृतक के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार सिंह ने घटना की जानकारी न होने की बात कही है।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!