A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरे

मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि: 18 अक्टूबर को होगी किश्त हस्तांतरण

जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी ने बताया कि 18 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से पंचायत समिति सभागार, कोटपुतली में ‘मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि’ किश्त हस्तांतरण का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भरतपुर के नदबई में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़कर मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि की चौथी किश्त का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण करेंगे

कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु सहायक रजिस्ट्रार सहकारी समितियां अशोक दीप पिंगोलिया को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह कार्यक्रम ब्लॉक स्तर व ग्राम पंचायत स्तर पर भी आयोजित होगा।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!