


ग्रामीण सेवा शिविर पखवाड़ा 2025,पशुपालन विभाग के अधिकारी भी रहे मौजूद
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
कामां- ग्रामीण_सेवा_शिविर : डीग जिले कामां क्षेत्र के नौगांवा व बामनी गांव में ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार द्वारा चलाए जा रहे इन शिविरों में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों को बताईं, जिनका मौके पर ही निस्तारण किया गया साथ ही सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। पशुपालन विभाग के मोनिटरिंग डॉ पवन चौधरी ने बताया कि ग्राम नौगांवा में 95 पशुआपलको को 3 बीमा पॉलिसी वितरित की गई तथा 135 छोटे बड़े पशुओं को देखा गया ! 300 एफएमडी टीकाकरण, 200 कृमिनाशक दवाई,150 दवाई पशुओं को दी गयी !
डॉ पवन चौधरी के अनुसार शिविर गॉंव नौगांवा में आयोजित हुआ। शिविर में अतिरिक्त विकास अधिकारी श्याम सुंदर, तहसीलदार मोहन लाल सियोल ,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। शिविर का उद्देश्य आमजन की समस्याओं का एक छत के नीचे समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाना था।