A2Z सभी खबर सभी जिले की

गैस एजेंसी पर (ई-केवाईसी) बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण करवाना अनिवार्य…..

नीमच :- समस्त गैस एजेंसी के उपभोक्ता वे बिना किसी रूकावट के (निर्वाध )रूप से गैस सब्सिडी प्राप्त करना चाहते हैं तो ग्राहक अपनी संबंधित गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण (ई केवायसी) अनिवार्य रूप से कराना आवश्यक है।मिनिस्ट्री आफ पैट्रोलियम एंड नेचुरल गैस के निर्देशानुसार डीबीटीएल गैस सब्सिडी से जुड़े सभी उपभोक्ताओं को गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना( ई केवाईसी) अनिवार्य है। ऐसा नहीं करने पर आने वाले दिनों में सब्सिडी से वंचित होना पड़ सकता है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना एवं डीबीटीएल से ,पहल जुड़े सभी उपभोक्ताओं के लिए अनिवार्य कर दिया गया है ।बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पूरा करने के लिए ग्राहक संबंध गैस एजेंसी पर पहुंचकर अपना (ई केवाईसी) करवाना होगा। इसके लिए गैस एजेंसी द्वारा व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई है। गैस एजेंसी प्रवक्ता ने बताया कि वर्तमान समय में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना वाले उपभोक्ताओं को 354 . 81रु एवं भुगतान को 54.81रु सब्सिडी जा रही है आने वाले दिनों में इसमें कुछ बदलाव भी हो सकता है ऐसे में अपनी सब्सिडी की राशि निरंतर अपने बैंक खाते में प्राप्त करने के लिए उपभोक्ताओं से निवेदन है कि समय रहते श्याम गैस एजेंसी से संबंधित जुड़े ग्राहक एवं उपभोक्ता श्याम गैस एजेंसी पर संपर्क कर अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण अनिवार्य रूप से करवा लेवे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!