

सागर। वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ संवाददाता सुशील द्विवेदी। बादलों की आवाजाही के बीच गर्मी के तेवर जारी है जून माह का सबसे गर्म दिन शुक्रवार रहा। शुक्रवार का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया लेकिन शनिवार की सुबह से बादल छाए रहे दोपहर के समय बादलों के बीच धूप छांव का दौर जारी रहा शनिवार दोपहर 2:00 बजे सागर का अधिकतम तापमान 40 डिग्री
सेल्सियस दर्ज किया गया सागर पिछले तीन दिनों से मौसम का यही हाल है जो सुबह से तेज धूप निकल रही है वहीं शाम होते ही आसमान में बादल छा जाते हैं कहीं कहीं पर बौछारें भी पढ़ रही है जिसके कारण रात के समय उमस बढ़ रही है उमस से लोग परेशान है। मौसम विभाग के मुताबिक वर्तमान में एक चक्रवातीय परिसंचरण दक्षिण पश्चिम राजस्थान से सौराष्ट्र और आसपास के क्षेत्र में समुद्र
तल से डेढ़ किलोमीटर तक सक्रिय है एवं एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिम और उत्तर मध्य प्रदेश के ऊपर मध्य समुद्र तल से 0,9 किलोमीटर की ऊंचाई पर सक्रिय है जिसके प्रभाव से शनिवार को जिले में कहीं-कहीं बारिश और गरज चमक के साथ बौछारें पढ़ने का अनुमान है मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस ट्रक लाइन और साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण मौसम ऐसा ही रहेगा इस बार समय से मानसून के आने की संभावना है
