

खण्डेलवाल समाज की ब्रज चौरासी कोस यात्रा को भगवा ध्वज लहरा कर किया प्रारम्भ
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649
*गिर्राज महाराज की जय*
*राधा रानी की जय* एवं *पूंछरी के लौठा की जय* के जयकारों के साथ बहुत ही उत्साह व जोश के साथ आज शरद पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को खण्डेलवाल वैश्य समाज महासमिति भरतपुर– डीग द्वारा प्रायोजित ब्रज चौरासी कोस की वाहन परिक्रमा का शुभारंभ खंडेलवाल समाज कामां के कार्यकारी अध्यक्ष श्री बृजेश सिंगोतिया द्वारा भगवा ध्वज लहरा कर किया।
खंडेलवाल समाज भरतपुर द्वारा ब्रज चौरासी कोस की यह दसवीं ब्रज यात्रा सकुशल रूप से प्रारम्भ करवाई गई है। इस यात्रा में खंडेलवाल समाज के विभिन्न राज्यों से करीब 215 यात्रियों ने ब्रज यात्रा में भाग लेने का सौभाग्य प्राप्त किया। इस अवसर पर कामां समाज से श्याम तमोलिया, हरी शंकर रि• प्रिंसिपल, महामंत्री शम्भु दयाल आकड़, पिंकी तमोलिया, एवं हरप्रसाद नाटाणी तथा खंडेलवाल वैश्य महासमिति भरतपुर से नेमीचंद, घनश्याम मानोते वाले, संदीप गांधी, सुरेश जी माठा, ओम प्रकाश जी सितारे वाले, व अन्य गणमान्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
प्रातः भरपूर स्वादिष्ट अल्पाहार के बाद यात्रा का शुभारंभ हुआ।