
बानसूर में शहर सेवा पखवाड़ा के तहत एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। तहसीलदार गजेन्द्र सिंह राठौड ने राजकीय ब्लॉक होम्योपैथिक औषधालय बानसूर के लिए 181.82 वर्ग गज भूमि के पट्टे का रजिस्ट्रेशन किया।

डॉक्टर रश्मि तोंदवाल द्वारा पट्टा रजिस्ट्रेशन के लिए पेश किया गया था, जिस पर तहसीलदार राठौड ने तत्काल प्रभाव से रजिस्ट्रेशन की कार्रवाई की और डॉक्टर रश्मि को सुपुर्द कर दिया। साथ ही अंबेडकर कल्याण समिति बानसूर को 1333.37 वर्ग गज भूमि का पट्टा व एडवोकेट राजेंद्र कुमार आर्य को राजस्व ग्राम बानसूर में 335.06 वर्ग गज का पट्टा दिया गया।
इस अवसर पर राजस्थान सेवानिवृत्त कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष और भाजपा नेता वैद्य बृजमोहन शर्मा, नर्सिंग कर्मी लक्ष्मी,एडवोकेट राजेंद्र कुमार आर्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
