A2Z सभी खबर सभी जिले की

जिला महिला चिकित्सालय में कन्या जन्मोत्सव का हुआ कार्यक्रम

अलीगढ़ न्यूज

स्वस्थ नारीसशक्त परिवार’’ सेवा पखवाड़ा में नवजात बच्चियों को दी गई मच्छरदारी

 प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार के निर्देशन के क्रम में सोमवार को महिला कल्याण विभाग द्वारा मोहन लाल गौतम जिला महिला चिकित्सालय में ’’स्वस्थ नारी-सशक्त परिवार’’ सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत थीम बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनांतर्गत कन्या जन्मोत्सव का कार्यक्रम किया गया। सीएमएस डा0 तैय्यब की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में 11 नवजात बच्चियों को मच्छरदानी वितरित की गई और सभी को कन्या सुमंगला योजना के बारे में विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

          कार्यक्रम में संरक्षण अधिकारी हितेश कुमारी, वन स्टॉप सेंटर मेनेजर सीमा अब्बास, एचईडब्लू   से वर्षा रानी, जेंडर स्पेशलिस्ट नीतू सारस्वत एवं वंदना शर्मा वन स्टॉप से मंजू पैरामेडिकल नर्स उपस्थित रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button
error: Content is protected !!