

रजनी कुमारी चौहान की रिपोर्ट,,, (अखंड भारत न्यूज़)
कतरास:रामकनाली ओपी क्षेत्र के कुमारपट्टी के ग्रामीणों को बुधवार को ओपी बुलाया गया। क्षेत्र संख्या-4 के महाप्रबंधक राजकुमार अग्रवाल के निर्देश पर ओपी प्रभारी संतोष कुमार रवि ने ग्रामीणों से विस्थापन को लेकर वार्ता की।
वार्ता के दौरान ओपी प्रभारी ने ग्रामीणों से कहा कि वे ₹20,000 मुआवज़ा लेकर अनुबंध पर हस्ताक्षर करें और जल्द से जल्द कुमार पट्टी खाली करें। लेकिन ग्रामीणों ने इस प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। उन्होंने साफ कहा कि उन्हें नगद मुआवज़ा नहीं चाहिए, बल्कि बीसीसीएल प्रबंधन द्वारा पक्का घर दिया जाए जिसमें पानी और बिजली की समुचित व्यवस्था हो। ग्रामीणों की इस मांग पर ओपी प्रभारी ने असमर्थता जताई, जिसके कारण वार्ता विफल हो गई।
गौरतलब है कि बीसीसीएल प्रबंधन लंबे समय से कुमार पट्टी को खाली कराने का दबाव बना रहा है। जून 2025 में यहां भू-धसान की घटना भी हुई थी। उस समय पुलिस प्रशासन और बीसीसीएल अधिकारियों की त्रिकोणीय बैठक कर विस्थापन पर चर्चा की गई थी, लेकिन ठोस समाधान नहीं निकल सका। अब 5 सितंबर को मुंडा घोड़ा क्षेत्र