A2Z सभी खबर सभी जिले की

ब्रजवाणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कामवन का 33 वां स्थापना दिवस हुआ आयोजित

 

रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां 9783029649

ब्रजवाणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कामवन का 33 वां स्थापना दिवस हुआ आयोजित

 

Related Articles

कामां डीग जिले के कस्वा कामां में *माँ,मातृभूमि, मातृभाषा का दुनिया मे नही कोई विकल्प* स्वामी हरिचैतन्य महाप्रभु
*प्रतिभाओं,साहित्यकारों का सम्मान व राधा कृष्ण माधुरी पुस्तक का हुआ विमोचन*
ब्रजवाणी साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था कामवन का राधा अष्टमी के पावन अवसर पर कामवन के विमल कुंड स्थित हरिकृपा आश्रम पर 33 वां वार्षिक समारोह रविवार को स्वामी हरिचैतन्य महाप्रभु के पावन सानिध्य एवं धनन्जय दास महाराज के मुख्य आथित्य,उमाशंकर शर्मा की अध्यक्षता एवं खेमराज खण्डेलवाल, शिखर चन्द जैन बड़जात्या, बीना वर्मा पूर्व उपनिदेशक, प्रहलाद गुर्जर पूर्व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी,घीसाराम शर्मा व प्रमोद पुजारी के विशिष्ट आतिथ्य में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि प्राप्त प्रतिभा,साहित्यकार सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन के साथ सम्पन्न हुआ।
संस्था के अध्यक्ष दुलीचंद लोधा के अनुसार भव्य कार्यक्रम का शुभारंभ बृज की आराध्य राधारानी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ तो कैलाश सोनी स्वर्णिम ने गणेश वंदना, पंकज पाराशर प्रखर ने सरस्वती वंदना,कमल सिंह कमल ने राधा वंदना, ब्रज वंदना एवं गोविंद बृजवासी ने कृष्ण वंदना प्रस्तुत की। इस अवसर पर मुकुट बिहारी शर्मा द्वारा स्वागत भाषण प्रस्तुत किया तो कार्यक्रम का सफल संचालन अपनाघर के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन बड़जात्या द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री धनन्जय दास महाराज ने कहा कि ब्रजबाणी संस्था ब्रजभाषा साहित्य के प्रति अति उत्कृष्ट कार्य कर रही है सभी साहित्यकारों को ब्रज की परंपरा के अनुसार ही साहित्य का सृजन करना चाहिए। इस अवसर पर स्वामी श्री हरिचैतन्य महाप्रभु महाराज ने कहा कि माँ, मातृभूमि व मातृभाषा का दुनिया मे कोई विकल्प नही है।ब्रजभाषा की मिठास सारी दुनिया पर राज करती है। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे चिंतन बढ़ता है वैसे वैसे संकीर्णता समाप्त होती चली जाती है।
*कामवन कौ स्वर्णिम सिक्का*
कार्यक्रम में विशेष उपलब्धियां प्राप्त करने पर शिखर चन्द संजय जैन बड़जात्या परिवार के सहयोग से इस वर्ष सर्वोत्तम त्रिवेदी लघु वरिष्ठ साहित्यकार,मोहित सिंह पहलवान,कु प्रगति गुप्ता माध्यमिक परीक्षा टॉपर, श्रुति जैन गोल्ड मेडलिस्ट ब्रज विश्वविद्यालय को उपस्थित अथितियों द्वारा प्रशस्ति प्रदान कर कामवन कौ स्वर्णिम सिक्का की उपाधि से नवाजा गया।
इस अवसर पर पीयूष शर्मा को कामवन कोहिनूर, कु: शीतल जांगिड़ को कामवन शिक्षा सुमन, ओमप्रकाश आजाद भरतपुर व चंद्रभान वर्मा डीग को ब्रजभाषा रत्न, श्री परभाती लाल सैनी स्मृति सम्मान कपूर चंद जैन कामां, श्री छज्जू राम पराशर स्मृति सम्मान वेद प्रकाश शर्मा वेद नगर, उदय सिंह मीना स्मृति सम्मान डा: अशोक कुमार गुप्ता भरतपुर,श्री मति शीला सोनी स्मृति सम्मान डा: सुरेश चतुर्वेदी सुमनेश भरतपुर को प्रदान किया गया।
*साहित्य कृतियों का हुआ विमोचन* संस्था के मंत्री कमल सिंह कमल के अनुसार अवसर पर *राधाकृष्ण माधुरी* वार्षिक पुस्तक का विमोचन किया गया एवं कमल सिंह कमल द्वारा रचित चतुर्थ पुस्तक *भावों के आजाद परिंदे*,वेदप्रकाश वेद की शब्दो के प्रतिमान,श्याम लाल सैनी की कलम की दस्तक पुस्तक का विमोचन भी हुआ। इस अवसर पर नानक चन्द नवीन,रेवती प्रसाद जांगिड़,नारायण लाल सैनी,शीशराम गोला आदि कवियों द्वारा काव्य पाठ भी किया गया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक व विभिन्न साहित्यकार व कविगण उपस्थित रहे तो संस्था के पदाधिकारियों द्वारा सभी का सम्मान भी किया गया।

Back to top button
error: Content is protected !!