


सर्व यादव समाज के द्वारा धूमधाम से निकाली गई शोभायात्रा
राहुल सेन मांडव
मो 9669141814
मांडू न्यूज/विश्व पर्यटक स्थल मांडू मे जन्माष्टमी के अवसर पर शनिवार को सर्व यादव समाज ने बड़े उत्साह और उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली। इस शोभायात्रा में हाथी-घोड़ा, पालकी, झांकियां और राधा-कृष्ण की जीवंत झांकियों ने आकर्षण बढ़ाया।
आल की पालकी जय कन्हैया लाल की जयघोष के साथ पूरा नगर गूंजता रहा। नगर के विभिन्न समाजसेवी, संगठनों और लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर और पेयजल-पेय पदार्थ वितरित कर शोभायात्रा का स्वागत किया।
इस शोभायात्रा में चतुर्भुज राम मंदिर के महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज, महिला बाल विकास विभाग केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर और यादव समाज के अध्यक्ष ओम यादव नपा उपाध्यक्ष कृष्णा यादव रामायण मंडल महिला मंडल समेत बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
डीजे के भजन ओर ढोल की थाप पर नृत्य क्या युवक युवती यो के द्वारा
शोभा यात्रा में पूरे नगर को कृष्ण जन्माष्टमी के भक्ति मगन कर दिया।
मटकी फोड़ कार्यक्रम और भजनों से गूंजा मांडू वाग्देवी चौक
शोभायात्रा चतुर्भुज श्री मंदिर से शुरू होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई चतुर्भुज श्री राम मंदिर पहुंची, जहां भगवान कृष्ण को नए वस्त्र अर्पित किए गए। मांडू के वाग्देवी मुख्य चौराहे पर मटकी फोड़ कार्यक्रम ने श्रद्धालुओं का उत्साह दोगुना कर दिया चतुर्भुज राम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। भजनों और जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। “नंद घर आनंद भयो” के साथ भक्तों ने कृष्ण जन्म का उल्लास मनाया। रामायण मंडल के कलाकारों ने आकर्षक भजनों की प्रस्तुति दी, वहीं बच्चों और युवाओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
महामंडलेश्वर डॉ. नरसिंह दास महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने यादव कुल में जन्म लेकर गौपालक के रूप में समाज को गौरवान्वित किया। उन्होंने बुराई पर अच्छाई की जीत और मानवता व प्रेम का संदेश दिया।
कार्यक्रम में समाज के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें नंदवंशी यादव समाज के अध्यक्ष ओम यादव, चंद्रशेखर लीलर, मुकेश गंगवाल, कालू यादव, रविन्द्र परिहार ,राहुल सेन मांडव,स सुनील काकरेचा,सहित अन्य लोग शामिल हुए।
पूरे आयोजन के दौरान नगरवासियों ने जगह-जगह सेवा कार्य कर और पुष्पवर्षा कर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। अंत में आयोजकों ने समाज और नगरवासियों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।