A2Z सभी खबर सभी जिले की

पुलिस चौकी कहिंजरी के प्रांगण में स्थापित शंकर जी के मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक

सामूहिक रुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुई पूजा

  1. सावन मास का पर्व हिन्दू धर्म के लिए बहुत ही पवित्र माना जाता है सावन माह भोलेनाथ को समर्पित है महीने भर भक्तगण बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करते है

जनपद कानपुर देहात के रसूलाबाद थाना क्षेत्र की कहिंजरी चौकी प्रांगण में आज विधि विधान से हवन पूजन के साथ आचार्य पं नयन त्रिपाठी जी के द्वारा रुद्राभिषेक कराया गया जिसमे मुख्य यजमान के रूप में कहिंजरी चौकी प्रभारी योगेंद्र शर्मा जी उपस्थिति रहे और उनके साथ इस रुद्राभिषेक पूजन में क्षेत्रीय लोग भी शामिल हुए और वैदिक मंत्रोचारण के साथ रुद्राभिषेक सम्पन्न हुआ तथा इसके बाद शिव भक्तों ने हवन पूजन व आरती की इसके बाद प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया और आचार्य पं नयन त्रिपाठी जी ने बताया कि श्रावण मास में न केवल सोमवार व अन्य दिन भी देवी देवताओं की आराधना के लिए विशेष मानें जाते है श्रावण मास का हर दिन भक्ति आस्था और प्रकृति के उल्लास से भरा होता है इस रुद्राभिषेक कार्यक्रम में रमाकांत शुक्ला, कुंवर सिंह सेंगर, सचिन गुप्ता, राघव बाजपेई, मनीश शुक्ला, राजेश सिंह, अखंड प्रताप, श्यामपाल सेंगर आदि बाबा भोलेनाथ के सैकड़ो भक्तगण उपस्थिति रहे

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!