A2Z सभी खबर सभी जिले की

भाजपा सदस्यता अभियान मे उत्कृष्ट योगदान के लिए मुख्यमंत्री ने श्रीमती कुमारी भास्कर का किया सम्मान

महासमुंद से जिला ब्यूरो रिपोर्ट अखंड भारत न्यूज़ छत्तीसगढ़ :-------

शनिवार को मुख्यमंत्री निवास अटल नगर नया रायपुर में भारतीय जनता पार्टी के उत्कृष्ट सदस्यता सम्मान 2024-25 का आयोजन किया गया। सदस्यता अभियान में सबसे अधिक सदस्य बनाने वाले विधायकों, सांसदों, सहित जिला पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को सदस्यता भूषण सम्मान, सदस्यता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।


महासमुंद जिले से 3022 सदस्यता कुमारी भास्कर ने बनाया था । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री सरोज पांडे द्वारा जिला पंचायत सदस्य श्रीमती कुमारी भास्कर को 3022 सदस्य बनाने पर सदयस्ता रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया।
सदस्यता रत्न सम्मान मिलने के बाद कुमारी भास्कर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी लोकप्रिय राजनितिक पार्टी है, प्रदेश में 60 लाख से अधिक भाजपा के कार्यकर्ता है। जिसका पूरा श्रेय भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओ एवं समर्पित सदस्यों को जाता है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!