मुख्य समाचार पर जाएँ
LIVE NEWSROOM
BREAKING
हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…हेडलाइन: हावड़ा के बिस्कुट गोदाम में मिली ‘निर्मल बांग्ला’ योजना की बाल्टियां, एक हिरासत मेंसेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकलव्य विद्यालय में विद्यार्थियों से भाजपा पदाधिकारियों ने किया संवादलिलुआ में पर्युषण महापर्व के षष्ठम दिवस पर भव्य भक्ति संध्या का आयोजन, सुप्रसिद्ध युवा गायक वाशु सिपानी ने भजनों से बांधा समां, श्रद्धालु हुए भावविभोरप्रधानमंत्री मत्स्य किसान समृद्धि सह-योजनापं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजपा जिला कार्यालय में हुआ कार्यक्रमभारत देश का पहला इलेक्ट्रो होम्योपैथी नेचरोपैथी हॉस्पिटल जिस का बहुत बड़ा दावा अगर रोग मरीज का ठीक ना हो तो इलाज का पूरा पैसा वापिसश्राद्ध पक्ष में दीवारों पर सजती है संजा माता….तालुका खटाव निमसोड देव नगर गणेश उत्सव सत्कार समारंभअनंत चतुर्दशी पर शिशु मंदिर में गजानन को दी अश्रुपूर्ण विदाईमनावर के हक की लड़ाई को मिली नई मजबूती…
A2Z सभी खबर सभी जिले की

विद्योदय महाविद्यालय में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान संपन्न

विद्योदय महाविद्यालय में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान संपन्न
WhatsApp Facebook

रिपोर्टर दिलीप कुमरावत MobNo 9179977597

मनावर (धार)। कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार विद्योदय महाविद्यालय, मनावर में 15 से 21 जुलाई 2026 तक “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान आयोजित किया गया। अभियान का संचालन संस्था के प्राचार्य डॉ. अजय वाघे के मार्गदर्शन एवं नशा मुक्त भारत अभियान, धार जिला के सदस्य डॉ. बालाजी अवसरकर के नेतृत्व में किया गया। अभियान के दौरान विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया गया। विद्यार्थियों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों की विस्तृत जानकारी भी प्रदान की गई।

सप्ताहभर चले इस अभियान के अंतर्गत नशा मुक्ति शपथ, व्याख्यानमाला, स्लोगन प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता सहित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर नशा मुक्त भारत के संकल्प को सशक्त किया। अभियान के सफल संचालन में प्रो. आर.एस. मुकाती, प्रो. चेतन शर्मा, प्रो. संतोष शर्मा, प्रो. अनिल मुकाती, प्रो. शिवानी शर्मा, प्रो. सचिन पाटीदार, प्रो. पूजा मावकर एवं डॉ. सुनीता पाटीदार का विशेष सहयोग रहा।