
ग्राम कोठिया और आसपास के क्षेत्रों में बघेरी के हमले से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण कृषि कार्य छोड़ने पर मजबूर हैं और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं।

ग्रामीणों का वन विभाग के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणो का कहना है की विभाग द्वारा कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जा रही है। युवा जन नेता राकेश दायमा ने कहा कि अगर प्रशासन और विभाग ने जल्द संज्ञान नहीं लिया, तो ग्रामीणों को आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल इलाके में वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम तैनात करने,गांव में पिंजरे लगाकर बघेरी को पकड़ने की कार्यवाही करने, ग्रामीणों को सुरक्षित फेंसिंग या सुरक्षा उपकरण देने,बच्चों के लिए स्कूल तक सुरक्षात्मक बंदोबस्त करने की मांग की।
विज्ञापन
