A2Z सभी खबर सभी जिले की

नारायणपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

यासीन खान हत्या प्रकरण में 5000 रुपये का ईनामी अभियुक्त गिरफ्तार

 नारायणपुर पुलिस ने यासीन खान हत्या के प्रकरण में 1 साल से फरार चल रहे 5000 रुपये के ईनामी अभियुक्त सलाउद्दीन उर्फ सल्ला को गिरफ्तार किया।

इस गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त IPS के दिशा निर्देशानुसार एक टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा ने किया और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के निर्देशन में बानसूर वृताधिकारी दशरथसिंह के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त सलाउद्दीन उर्फ सल्ला पर 5000 रुपये का ईनाम घोषित किया गया था।

Related Articles
Show More
Back to top button