A2Z सभी खबर सभी जिले की

*खरखरी पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट व चोरी गिरोह का किया भंडाफोड़,चार युवक गिरफ्तार*

 

मनोज कुमार चौहान की रिपोर्ट,,, अखंड भारत न्यूज़

तीन बाइक बरामद, मास्टरमाइंड फरार,पुलिस ने खोला दो मामलों का राज

Related Articles

धनबाद:-खरखरी ओपी पुलिस ने मोटरसाइकिल लूट व चोरी के दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने उनकी निशानदेही पर तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं।पहला मामला 13 अक्टूबर की रात का है। जब मधुबन परसबनिया निवासी बीसीसीएल कर्मी ओम प्रकाश यादव से चाकू की नोक पर नकाबपोश अपराधियों ने मोटरसाइकिल,मोबाइल व पर्स लूट लिया था।इस घटना में शामिल बांसजोड़ा बस्ती निवासी राहुल रवानी,मो मुस्तफा व खरखरी बस्ती निवासी शेख सिक्किम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।तीनों की निशानदेही पर लूट की मोटरसाइकिल फुलारीटांड चानक के पास से बरामद की गई।पुलिस के अनुसार इस घटना का मास्टरमाइंड बांसजोड़ा बस्ती निवासी विवेक कुमार राय अभी फरार है।भुक्तभोगी कर्मी का मोबाइल भी उसी के पास है। विवेक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।दूसरे मामले में वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी गिरोह के सदस्य बांसजोड़ा बस्ती निवासी अजय कुमार रविदास को गिरफ्तार किया।उसकी निशानदेही पर बोकारो जिले के चंद्रपुरा हटिया से चोरी की गई दो मोटरसाइकिलों को खरखरी रेल पुल के पास एक चाय दुकान और अजय कुमार रविदास के पास से बरामद किया गया।पूछताछ में अजय ने बताया कि उसने अपने भतीजे टिंकू रविदास के साथ मिलकर चंद्रपुरा व महुदा मोड़ इलाके से मोटरसाइकिलें चोरी की हैं।पुलिस ने टिंकू के घर से मोटरसाइकिल चोरी में इस्तेमाल होने वाली दर्जनों मास्टर चाबियाँ भी बरामद की हैं।बीते तीन माह में अलग अलग क्षेत्रो से लगभग पांच मोटरसाइकिल चोरी की घटना स्वीकार किया है।इस गिरोह के अन्य साथी विभिन्न क्षेत्रों के है।जिसको गिरफ्तारी को लेकर टीम छापेमारी कर रही है।खरखरी ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि धनबाद एएसपी के निर्देश पर गठित टीम ने कार्रवाई कर लूट और चोरी में शामिल चार युवकों को गिरफ्तार किया है। बरामद तीन मोटरसाइकिलों में एक लूटी हुई और दो चोरी की बाइक शामिल हैं।चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।सभी आरोपियों की उम्र 18-20 है।इस बीच महुदा मोड़ से हाल ही में गत 15 अक्टूबर को हुई मोटरसाइकिल चोरी मामले को लेकर महुदा थानेदार ललित रंजन भगत भी खरखरी ओपी पहुंचे।गिरफ्तार अजय कुमार रविदास से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर आगे की पूछताछ और अन्य बरामदगी की जाएगी।इधर दूसरी और पुलिस टीम द्वारा बीते शुक्रवार के दिन फुलारीटांड चानक के समीप से चोरी का हौंडा साइन मोटरसायकिल बरामद होने से बिना नंबर के मोटरसायकिल से अवैध कोयला ढोने वाले युवकों में खलबली मची हुई है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!