A2Z सभी खबर सभी जिले की

सवाईमाधोपुर जिला कलेक्टर होंगे कानाराम शुभम चौधरी

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की जगह लगाया

रिपोर्टर रामगोपाल बैरवा दौसा

सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर होंगे कानाराम
शुभम चौधरी का कार्यकाल 9 माह रहा सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर के पद कानाराम सिरवी को लगाया गया है। वर्तमान में कानाराम सिरवी हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें सवाई माधोपुर जिला कलेक्टर शुभम चौधरी की जगह लगाया गया है। शुभम चौधरी का तबादला साल 2024 में सितंबर के महीने में किया गया था। इनका कार्यकाल सवाई माधोपुर में 9 माह का रहा।साल 2013 बैच के IAS है कानाराम पाली जिले के छोटे से गांव सिसरवादा (सोजत रोड) में किसान परिवार में जन्म कानाराम सीरवी शुरू से ही पढ़ाई में होशियार थे। इनका परिवार आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम नहीं था। घर में पढ़ाई का ज्यादा माहौल नहीं था। लेकिन उन्होंने IAS बनने की लक्ष्य निर्धारित कर लिया था। 12वीं तक की पढ़ाई सोजत में की। बांगड़ कॉलेज से MSC की। इस दौरान उन्होंने चयन ग्राम सेवक पद पर हो गया। डेढ़ साल तक नौकरी करने के बाद नौकरी छोड़ इन्होंने बीएड की। सैकेंड ग्रेड टीचर भी बन गए। लेकिन IAS बनने के अपने लक्ष्य को ज्यादा समय नहीं दे पाए तो 7 माह बाद यह नौकरी भी छोड़ दी। तथा IAS की तैयारी करने जयपुर गए फिर दिल्ली गए। आखिरकार उनका संघर्ष रंग लाया और वर्ष 2013 में वे IAS बन गए। उन्होंने 54 वी रैंक हासिल की। उनके पिता गेनाराम सीरवी व मां सुगना देवी सीरवी का तो मानो खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। वह राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के निदेशक, हनुमानगढ़ जिला कलेक्टर सहित कई पदों पर रह चुके है।

Show More
Back to top button
error: Content is protected !!