राजस्थान के भरतपुर जिले की खबर
भरतपुर शहर की एक महिलाजो कि सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली उसे क्या पता था कि आज का दिन ही आखरी दिन होगा! आपको बता दे कि स्वराज शर्मा उम्र 72 वर्ष आज तड़के सुबह घूमने निकली जहां MSJ कॉलेज के समीप विधुत पोल के तार में करंट आने से उसकी मौत हो गयी! पूर्व में भी ऐसा हादसा यहाँ एक सांड के मरने की खबर है! कब विधुत विभाग इस घटना को संज्ञान में लेगा, बड़ा सवाल ..? क्या दुरुस्त करेगा जिससे आगे ये हादसे ना हो
रिपोर्टर :- मनमोहन गुप्ता कामां
फर्जी आरसी बनाकर स्कूटी बेचने का मामला, बाइक प्वाइंट के दो संचालकों पर प्राथमिकी दर्ज ।वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबांध, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था।कतरास। वरीय पुलिस अधीक्षक, धनबाद के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार के नेतृत्व में गुहिबांध बस स्टैंड के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान स्कूटी संख्या JH10DC6884 के दस्तावेजों की जांच में आरसी (RC) की इलेक्ट्रॉनिक कॉपी में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया।पुलिस के अनुसार, आरसी कार्ड में वाहन स्वामी के नाम में बदलाव कर फर्जी आरसी तैयार की गई थी और उसी के आधार पर स्कूटी को दूसरे व्यक्ति को बेच दिया गया था। पूछताछ में पता चला कि छाताबाद पुल के पास ‘बाइक प्वाइंट’ नाम से सेकेंड हैंड वाहनों की खरीद-बिक्री करने वाले शेख शाहंशाह (पिता–स्व. शेख इलियास, निवासी राजवाड़ी रोड, कतरास) तथा मो. आगाज अंसारी (पिता–नौशाद अंसारी, निवासी छाताबाद, कतरास) ने वाहन खरीदार को उक्त फर्जी आरसी को मूल दस्तावेज बताकर उपलब्ध कराया था। जांच में यह भी सामने आया कि जब्त की गई स्कूटी भी इन्हीं दोनों द्वारा बेची गई थी।इस मामले में कतरास थाना में कांड संख्या 172/26, दिनांक 30 जून 2026 के तहत दोनों आरोपियों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
30/06/2026
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]
Copy URL
URL Copied