A2Z सभी खबर सभी जिले कीकटनी

कटनी – रातों-रात मंदिर के सामने की दीवार हटाई गई

लंबे अंतराल के बाद नजर आया बंधन मुक्त भगवान श्रीराम का मंदिर

कटनी। कटनी रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सर्कुलेटिंग एरिया में स्थित भगवान श्रीराम के मंदिर के सामने बनी दीवार को रातों रात हटा दिया गया। रात करीब ढाई बजे अज्ञात लोगों ने जेसीबी मशीन लगाकर इस दीवार को हटा दिया। सुबह जब लोग यहां पहुंचे तो मन्दिर के सामने दीवार नहीं थी। दीवार को तोड़ने के बाद मलमा भी हटा दिया गया। विदित हो कि कुछ दिन पहले ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने मंदिर के सामने बनी दीवार को हटाए जाने को लेकर आंदोलन किया था। इस दौरान उनके ऊपर लाठीचार्ज भी किया गया था। जिसमे कई लोगों को चोटें आईं थीं। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले रेलवे ने ही मंदिर के सामने दीवार खड़ी कर दी थी। जिसे हटाने के लिए बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद ने कई बार आंदोलन किया था। दीवार हटने के बाद एक लंबे अंतराल के उपरांत सूरज की पहली किरण के साथ भगवान श्री राम का मंदिर बंधन मुक्त नजर आया। मंदिर के सामने खड़ी दीवार हटाने से धर्म प्रेमियों में खासा उत्साह है।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!