A2Z सभी खबर सभी जिले की

छात्र हित में मोर डोगरी सरपंच ने सौंपा ज्ञापन

विद्यालय में नवीन संकाय प्रारंभ करने की मांग

*छात्र हित में मोरडोंगरी सरपंच ने सौंपा ज्ञापन ,विद्यालय में नवीन संकाय प्रारंभ करने की मांग*

रिपोर्ट धनंजय जोशी
जिला पांढुर्णा मध्य प्रदेश

  1. ग्राम पंचायत मोरडोंगरी के सरपंच कैलाश पराड़कर ने माननीय कलेक्टर को ज्ञापन सौंप कर ग्राम के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गणित, विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय प्रारंभ करने की मांग की है
    प्रस्तुत ज्ञापन के अनुसार विद्यालय में वर्तमान में केवल कृषि संकाय का ही अध्ययन कराया जा रहा है। अन्य संकायों में आगे की पढ़ाई के लिए छात्र-छात्राओं को पांढुर्णा की शालाओं पर ही निर्भर रहना पड़ता है। एवं चुकी पांढुर्ना में भी उक्त संकायों में शासकीय शालाओं में प्रवेश लेना भी बहुत मुश्किल है क्योंकि सीटें सीमित है। ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं को मजबूरी वश प्राइवेट स्कूलों में ही प्रवेश लेना होता है जिससे छात्र-छात्राओं एवं पालकों को मानसिक तथा आर्थिक रूप से परेशानी उठानी पड़ती है। पालकों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ता है एवं इस स्थिति में कई छात्र-छात्राएं मजबूरी वश पढ़ाई जारी नहीं रख पाते।
    सरपंच कैलाश परत के अनुसार यदि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोडोंगरी में ही उक्त संकायों की कक्षाएं प्रारंभ हो जाती है तो ग्रामीण क्षेत्र के आदिवासी एवं गरीब बच्चे भी उच्च शिक्षा ग्रहण करने में सक्षम होंगे जिससे छात्र-छात्राएं अपना उज्जवल भविष्य बना सकेंगे।

Show More
Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!