A2Z सभी खबर सभी जिले की

वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर बलिदान दिवस पर किया नमन

पिछोर

पिछोर विधायक प्रीतम लोधी ने वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर डाक बंगला चौराहा पिछोर स्थिति वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की प्रतिमा स्थल पर सफाई धुलाई कर माल्यार्पण किया उनकी वीरता, साहस और देशभक्ति को नमन किया साथ में सभी कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर नमन किया।

विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि आजादी की लड़ाई की नायिका झांसी की रानी वीरांगना लक्ष्मीबाई आज ही के दिन 18 जून 1858 को अंग्रेजों से मुकाबला करते हुए वीरगति को प्राप्त हुई थीं।रानी लक्ष्मी बाई शौर्य और नारी शक्ति की मिसाल हैं, उनका व्यक्तित्व केवल महिलाओं के लिए ही नहीं पूरे समाज तथा देश के लिए प्रेरणा स्रोत है।झांसी की रानी सच्चे अर्थों में वीरांगना थी, जिन्होंने मातृ भूमि के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।नारी सशक्तीकरण की प्रतीक रानी लक्ष्मी बाई का जीवन हमें सदैव राष्ट्रभक्ति और सेवा के प्रति प्रेरित करता रहेगा।

Related Articles

 

Show More
Check Also
Close
Back to top button