A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेकोरबाछत्तीसगढ़

कोरबा पुलिस ने चलाया तीन दिन का अभियान अवैध शराब पर कार्यवाही

कोरबा: पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर विशेष अभियान चलाकर लगातार पुलिस के द्वारा अवैध कारोबार पर ताबड़तोड़ कार्यवाही लगातार जारी है। इसी कड़ी में दिनांक 19/06/2024, 20/06/2024 एवं 21/06/2024 को भी अवैध गतिविधियों पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए अवैध गांजा, शराब एवं नशीली पदार्थ के विरूद्ध सख्ति से कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी थाना/ चौकी के द्वारा अवैध गतिविधियों पर कार्यवाही किया गया है।

कोरबा पुलिस के द्वारा सजग कोरबा के तहत अलग-अलग जगह पर अवैध शराब पर कार्यवाही करते हुए पहले दिन 20 प्रकरणों में कुल 231 लीटर कच्ची महुआ शराब किया जप्त, दूसरे दिन 12 प्रकरणों में कुल 132 लीटर कच्ची महुआ शराब किया एवं तीसरे दिन 8 प्रकरणों में कुल 192 लीटर कच्ची महुआ शराब किया गया।इस प्रकार तीन दिवस के अभियान में कुल 40 प्रकरण में 555 लीटर शराब जप्त किया गया एवं 40 लोगों के विरुद्ध कार्यवाही की गई।

कोरबा पुलिस टीम के द्वारा 01 जनवरी 2024 से अब तक कुल 378 प्रकरणों में कुल 5978 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं देसी प्लेन मंदिरा शराब जप्त किया गया।

इस तीन दिवसीय अभियान में सभी थाना/चौकी ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। दीपका थाने के द्वारा सबसे ज़्यादा 160 लीटर शराब जप्त कर कुल 5 आरोपियों को गिरफ़्तार कर जेल दाखिल किया गया।

Related Articles

पुलिस टीम के द्वारा आगे भी अवैध कारोबार पर पूर्णतः लगाम लगाने के लिए संगठित अपराधों के खिलाफ लगातार आगे भी कार्यवाही की जावेगी।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!