A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउन्नावजोधपुर भीलवाड़ा

ज़िला कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में सुनी जन समस्याएं, निस्तारण के दिए निर्देश

शाहपुरा | आमजन की फ़रियादो का निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला कलेक्टर श्री राजेंद्र सिंह शेखावत ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत नई अरवड में रात्रि चौपाल आयोजित कर जनसुनवाई की।

कलेक्टर ने रात्रि चौपाल में ग्राम पंचायत क्षेत्र की पेयजल, विद्युत, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, शिक्षा, आंगनवाड़ी पोषाहार व्यवस्था के बारे में ग्रामीणों से जानकारी ली।

रात्री चैपाल में राजस्व, विद्युत, सामाजिक एवं न्याय विभाग, पंचायती राज, जलदाय , रसद , स्वास्थ्य विभागों से संबंधित लगभग 20 प्रकरण प्राप्त हुए जिसके संबंध में ज़िला कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियो को प्रकरणों के जल्द निस्तारण करने के निर्देश दिये।

रात्रि चौपाल में पुलिस अधीक्षक राजेश कावट, अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजकेश मीना, सहित जिला एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारीगण व ग्रामवासी मौजूद रहे।

Related Articles
Show More
Back to top button