A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorized

सिधावलिया में अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का उदघाटन

 

सिधावलिया में अनुमंडलीय पुलिस कार्यालय का उदघाटन

गोपालगंज (बिहार)

थाना रोड में सदर एसडीपीओ-2 सिधवलिया के कार्यालय का उदघाटन पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार ने फीता काटकर किया.इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जनता की परेशानियों को देखते हुए यंहा एसडीपीओ कार्यालय खोला गया है. उन्होंने कहा कि इसकी कार्य सिमा मांझा थाना से बैकुंठपुर थाना को बनाया गया है.इस के अंतर्गत मांझा,बरौली,माधोपुर, सिधवलिया, महम्मदपुर और बैकुंठपुर थाने को रखा गया है. उन्होंने कहा कि लोगो को अपने कार्य के लिए गोपालगंज नही जाना पड़ेगा.यंहा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी द्वारा प्रतिदिन जनसुनवाई की जाएगी.उन्होंने कहा कि थाने के कार्यो से असंतुष्ट लोग यंहा अपनी बातों को रख सकेंगे. वंही एस पी स्वर्ण प्रभात ने कहा कि पूरे देश मे आदर्श आचार संहिता लागू है.ऐसे में किसी के द्वारा बिना पक्ष जाने भार्मक खबर चलाई जाएगी तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कारवाही की जाएगी.वंही यंहा नियुक्त अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अभय कुमार रंजन ने कहा कि जनता की समस्याओं का निदान करना और शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही करने के साथ क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी.सिधवलिया में एसडीपीओ कार्यालय खुलने से क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई.मौके पर सिधवलिया थानाध्यक्ष हरेराम कुमार,महम्मदपुर थानाध्यक्ष अमित कुमार,महिला हेल्प डेस्क की इंचार्ज सतिभा कुमारी,एस आई राजा,चंदन कुमार सहित बरौली,बैकुंठपुर,मांझा आदि के पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे.

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button