

कांठ (पंकज कुमार)
महाराष्ट्र के रहने वाले परिवार की कार में सामने से आ रही तेज रफ्तार बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली ने कांठ में टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। यह अपने दो बच्चों के साथ चार धाम की यात्रा कर लौट रहे थे। घालयों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हादसे की जानकारी मिलने पर कांठ थाना पुलिस और 112 पीआरवी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शीतल उत्तम कोरडे और श्वेता कोरडे को गंभीर घायलावस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कांठ लाया गया। यहां से डॉ. राकेश कुमार ने श्वेता कोरडे की हालत नाजुक देखकर उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बताया गया है कि हादसे को अंजाम देकर ट्रैक्टर-ट्रॉली का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शीतल उत्तम कोरडे के द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर फरार ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक के खिलाफ अज्ञात में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। क्षतिग्रस्त कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली ने अपने कब्जे में ले लिया है।
- (no title)9 hours ago
- (no title)9 hours ago
- करोड़ों की लूट के आरोपी गिरफ्तार11 hours ago
- शासन कृषि सचिव का बीकानेर दौरा11 hours ago
- केन्द्रीय मंत्री मेघवाल शुक्रवार को बीकानेर दौरा11 hours ago