A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशप्रताप गढ़

दस जून को कार्यकर्ता सम्मेलन में आयेंगे प्रमोद तिवारी व मोना, हुई मंत्रणा

दस जून को कार्यकर्ता सम्मेलन में आयेंगे प्रमोद तिवारी व मोना, हुई मंत्रणा

लालगंज, प्रतापगढ़। लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुक्रवार को कैम्प कार्यालय पर समीक्षा बैठक की गयी। बैठक में रामपुर खास में इण्डिया गठबंधन की जीत पर प्रसन्नता जतायी गयी। वहीं बैठक में आगामी दस जून को होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारियों को लेकर भी मंत्रणा की गयी। प्रतिनिधि भगवती प्रसाद तिवारी ने बताया कि दस जून को प्रातः दस बजे सांगीपुर तथा सायं चार बजे लालगंज में होने वाले पार्टी कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी तथा क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना शामिल होंगी। बैठक की अध्यक्षता केडी मिश्र व संचालन मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने किया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख अमित सिंह पंकज, छोटे लाल सरोज, सुधाकर पाण्डेय, धीरेन्द्र पाण्डेय, पन्ना लाल पाल, दारा सिंह, सोनू शुक्ला, भुवनेश्वर शुक्ल, विकास मिश्र, मोनू पाण्डेय, एबादुर्रहमान, दयाराम वर्मा आदि रहे।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!