Uncategorized

रिपोर्ट लिखने की जगह समझौते का पहाड़ा पढ़ा रही सुमेरपुर पुलिस

*रिपोर्ट लिखने की जगह समझौते का पहाड़ा पढ़ा रही सुमेरपुर पुलिस*

 

 

 

Related Articles

सुमेरपुर हमीरपुर। थाना सुमेरपुर क्षेत्र के पचखुरा बुजुर्ग, निवासी एक व्यक्ति ने रात में घर में घुस कर मारपीट करने वालो के खिलाफ सुमेरपुर पुलिस को तहरीर दी किंतु रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर ऊपर से उस पर समझौता करने दवाब बनाना शुरू कर दिया

एसपी की शरण में जाकर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही करने की मांग की है ।

मनोज पुत्र गोरेलाल सविता ने एसपी को दिए गए प्रार्थना पत्र में अवगत कराया है कि 31मई की रात करीब-10 बजे पड़ोस के पारूल, राहुल पुत्रगण बाबू सविता, बाबू पुत्र ग‌ट्टी व गायत्री पत्नी बाबू को मकान में दरवाजा करने से रोका तो सभी लोग एकराय होकर घर में घुसकर आए और गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे, शोर सुनकर उसकी भतीजी बचाने आयी तो उसके साथ भी गाली-गलौज कर अभद्रता की मारपीट में उसके हाँथ व पैर में गम्भीर चोटें आई हैं,

थाना सुमेरपुर में तहरीर देने पर कोई कार्यवाही करना तो दूर उल्टे पुलिस राजीनामा करने का दबाव उसके ऊपर बना रही हैं, आरोपी दबंग है कई बार ऐसा कर चुके हैं अभी भी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं, उसका परिवार भयभीत और दुखी है पीड़ित ने एसपी से डाक्टरी परीक्षण के साथ आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्जकर सख्त से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।

Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button