सिद्धार्थनगर। शहर के मधुकरपुर वार्ड पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर में नगर पालिका की ओर से सड़क व नाली निर्माण कार्य की गुणवत्ता खराब बताते हुए स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मोहल्ले में बनी आरसीसी सड़क में दरार पड़ गए है और नाली का ढक्कन टूट हुआ दिख रहा है। यहां के युवा निर्माण कार्य का विरोध करते हुए खराब गुणवत्ता के ईंट का प्रयोग किए जाने का आरोप लगा रहे है। उन्होंने इसकी जांच कराकर मधुकरपुर मां भद्रकाली धाम तक आरसीसी रोड बनने की मांग की है। इस संबंध उन्होंने नगर पालिका से भी शिकायत की है।
2,512 Less than a minute


