A2Z सभी खबर सभी जिले कीLok Sabha Chunav 2024Uncategorizedअन्य खबरे

कंसाई नदी में मिला 28 किलो वजनी विशालकाय कछुआ, देखने के लिए उमड़ी भीड़

सर्मिष्ठा नाग-कोलकाता कंसाई नदी में मिला 28 किलो वजनी विशालकाय कछुआ, देखने के लिए उमड़ी भीड़                              मेदिनीपुर शहर के नजरगंज के विवेकानन्दपल्ली स्थित कंसाई नदी में स्थानीय मछुआरा मोहम्मद नजीरुद्दीन मछली पकड़ रहा था। शाम को उसने नदी से अपना जाल बाहर निकाला. जाल निकालने पर उसे लगा कि कोई बड़ी मछली जाल में फंस गई गई है। बड़ी मुश्किल से उसे खींचकर किनारे पर लाया तो उसे एक विशालकाय कछुआ दिखाई दिया। इसके बाद पूरे इलाके में यह बात फ़ैल गई। इस विशालकाय कछुए को देखने के लिए स्थानीय लोगों का तांता लग गया। स्थानीय निवासियों के माध्यम से यह खबर मेदिनीपुर शहर के निवासी देबराज चक्रवर्ती, जिन्हें सर्पबंधु यानी वन्यजीव मित्र के नाम से जाना जाता है, उनको मिली. देवराज तुरंत उस क्षेत्र में पहुंचे और कछुए को बचाया। इसका वजन लगभग 28 किलोग्राम (27 किलोग्राम 500 ग्राम) है। फिर देवराज ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इसे शहर के रंगमती इलाके में स्थित रूपनारायण प्रभाग के वनकर्मियों को सौंप दिया। पूर्ण विकसित कछुए को वन विभाग द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया।
पर्यावरणविद्, वन्यजीव प्रेमी सामाजिक कार्यकर्ता राकेश सिंह देव ने कहा कि देवराज चक्रवर्ती आज जिले के लोगों के बीच न केवल सांप प्रेमी ही नहीं, बल्कि पर्यावरण मित्र या पशु मित्र के रूप में लोकप्रिय हैं। उन्होंने बहुत अच्छा काम किया है। इस तरह का जो बड़े कछुए हैं, वे गहरे पानी में रहते हैं। इनका औसत जीवन काल 100-150 वर्ष होता है। वन विभाग की ओर से देबराज चक्रवर्ती, मोहम्मद नजीरुद्दीन सहित सभी संबंधितों को धन्यवाद दिया गया है।

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Back to top button
error: Content is protected !!