

अपना घर सेवा समिति इकाई कामवन ने असाध्य रोगी लावारिश पुरुष प्रभुजी को कोकिलावन आश्रम भिजवाया
रिपोर्टर मनमोहन गुप्ता कामां डीग 9783029649
*पैरों में जख्म,चलने में असमर्थ,असहाय व गम्भीर रोगी प्रभु जी*
कामां – अपना घर सेवा समिति इकाई कामां ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए एक असाध्य रोग से ग्रस्त,लावारिस,असहाय लगभग 40 वर्षीय पुरुष प्रभु जी को रेस्क्यू कर एम्बुलेंस से पुनर्वास हेतु कोकिलावन आश्रम उत्तरप्रदेश भिजवाया गया।
अपनाघर इकाई कामवन के अध्यक्ष प्रमोद पुजारी के अनुसार डॉ गगन शर्मा ने सूचना प्रदान कर बताया कि कोसी चौराहे पर पेट्रोल पंप के निकट एक व्यक्ति असाध्य रोग से पीड़ित हैं जो चलने फिरने में असमर्थ तो है ही साथ ही पैरों में बड़ा जख्म है जिसमे कीड़े पड़े हुए हैं।अपना घर सेवा समिति के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय जैन बड़जात्या, जायन्ट्स ग्रुप कामवन के अध्यक्ष खेमराज खंडेलवाल,मनोज गंगोरा वाले ने पहुंचकर जानकारी हासिल की तो जानकारी सही पाई गई।
पुरुष प्रभुजी अपना नाम व गांव का नाम सही प्रकार से नहीं बता पा रहा था जिसको इकाई के पदाधिकारीयों ने स्थानीय थाने से सत्यापन कराकर उक्त पुरुष को अपना घर आश्रम कोकिलावन में पुनर्वास हेतु रवाना कर दिया। इस दौरान उन्हें स्ट्रेचर पर लिटाकर एम्बुलेंस में बिठाया गया। इस कार्य मे पार्षद धीरज अवस्थी के पिता मुकेश अवस्थी, डॉ गगन शर्मा,सेवा साथी राजेन्द्र सिंह,विनोद सिंह सहित समिति पदाधिकारीयों प्रमोद पुजारी,उमाशंकर शर्मा,सुनील तमोलिया,हरि कुम्हेरिया गोविंद खंडेलवाल, राधा शरण शर्मा ने सहयोग प्रदान किया।