A2Z सभी खबर सभी जिले की

मनासा थाना पुलिस ने 8 दिन पूर्व लापता एक नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार

 

मनासा।पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार में नाबालिग बालक बालिकाओं की बरामदगी हेतु मुस्कान अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल द्वारा जिले में अपर्हत नाबालिग बालक/बालिकाओं को दस्तयाब करने हेतु सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच नवलसिंह सिसोदिया व एसडीओपी महोदय मनासा विमलेश उईके के कुशल निर्देशन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक एस के यादव के नेतृत्व में मनासा पुलिस टीम द्वारा 08 दिन पुर्व घर से लापता नाबालिक बालिका को तत्काल कार्यवाही कर सुरक्षित बरामद किया है।दिनांक 06.05.2024 को मनासा कस्बा से नाबालिग बालिका आशा (परिवर्तीत नाम) बिना बताये कहीं चली गयी थी जिसकी रिपोर्ट पर थाना मनासा पर अपराध कं 235/2024 धारा 363 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। दोराने विवेचना तत्काल कार्यवाही करते हुए तथा व्यावसायिक दक्षता का प्रयोग करते हुए नाबालिग बालिका आशा (परिवर्तीत नाम) को दस्तयाब कर कथन लेते आरोपी अरुण पिता राजूलाल सिकलीगर उम्र 28 साल निवासी आंत्री बुजुर्ग द्वारा बहला फुसलाकर शादी का झांसा देकर भगाकर ले जाना तथा उसके साथ खोटा काम करना बताया जो प्रकरण में धारा 366,376,376 (2) (एन) भादवि एव 5एल/6 पोस्को एक्ट एंव 3(2) (वीए), 3(2) (12) एससीएसटी एक्ट का ईजाफा किया जाकर आरोपी अरुण पिता राजूलाल सिकलीगर उम्र 28 साल निवासी आंत्री बुजुर्ग को गिरफ्तार किया गया।

इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी मनासा व उनकी टीम उनि० पुष्पा सिंह राठौर, प्रआर. लालसिंह मीणा, आर पिंकेश मोगिया, आर. कुशलपाल म.आर. पूर्णिमा तिवारी, म.आर. प्रिया पाटीदार, म.आर. पूजा शक्तावत का सराहनीय योगदान रहा है।

Related Articles
Show More

AKHAND BHARAT NEWS

AKHAND BHARAT NEWS
Check Also
Close
Back to top button