A2Z सभी खबर सभी जिले कीUncategorizedअन्य खबरेउत्तर प्रदेशफर्रुखाबाद

श्री मद भागवत कथा : भगवान श्री कृष्ण ने उठाया गोवर्धन पर्वत की ग्वाल वालों की रक्षा।

संवाददाता फर्रुखाबाद (अमृतपुर ) : कस्वा अमृतपुर के ग्राम नायगांव में श्रीमद् भागवत कथा के सातवें दिन सरस कथा व्यास श्री महेन्द्र दास चैतन्य ने भगवान कृष्ण की विशेष लीलाओं का वर्णन किया। जिनमे गोवर्धन लीला, माखन चोरी, काली दाह लीला।
बताया जब इंद्र ने क्रोधित होकर ब्रज को नष्ट करना चाहा, तब वासुदेव भगवान श्री कृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को उठा कर ब्रजमंडल की रक्षा की व वरदान दिया कि इस ब्रज क्षेत्र में कभी किसी प्राकृतिक आपदा का प्रकोप नही होगा। कथा पंडाल में भक्तों की भारी भीड़ नजर आयी।
भक्तों ने गोवर्धन महाराज की पूजा अर्चना की।
वहीं पर कथा में सहयोगी ललोरी, मोहन, धर्मसिंह प्रधान,शिववीर,राजू, तथा कथा व्यवस्थापिका श्रीमती कुसुमा आदि भक्त जन उपस्थित रहे।

Show More
Back to top button