
*आगरा अपडेट*
*पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज आगरा में सपा प्रत्याशी के समर्थन में करेंगे जनसभा-*
आगरा में 7 मई को मतदान है। सभी दलों ने चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। वे आगरा और फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट पर अपने प्रत्याशियों के लिए जनसभाएं और रोड शो करने आ रहे हैं। इसी कड़ी में 29 मई को आगरा के जीआईसी ग्राउंड में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा करेंगे। उनका कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
अखिलेश दोपहर में तीन बजे आगरा पहुंचेंगे
अखिलेश दोपहर में तीन बजे आगरा पहुंचेंगे। वह यहां आगरा सुरक्षित सीट से सपा प्रत्याशी सुरेश चन्द्र कर्दम के लिए वोट मांगेंगे। वे 45 मिनट तक जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद हेलीकॉप्टर से खेरिया एय़रपोर्ट जाएंगे। जहां से विशेष विमान से वे अमौसी के लिए रवाना होंगे। अखिलेश यादव इससे पहले राहुल गांधी के आगरा में हुई न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए पहुंचे थे।
भाजपा पदाधिकारियों को दी गई भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी
आगरा सुरक्षित लोकसभा सीट की एत्मादपुर विधानसभा, फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट की बाह, फतेहाबाद, फतेहपुर सीकरी, आगरा ग्रामीण विधानसभा से लोगों को लाने के लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभा स्थल पर ही हेलीपैड व पार्किंग की व्यवस्था की गई है। अखिलेश यादव विशेष हेलीकॉप्टर से सीधा सभा स्थल ही पहुंचेगे।
1 मई को राजनाथ सिंह की जनसभा
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के दो दिन बाद एक मई को रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बाह में जनसभा करेंगे। उनका भी कार्यक्रम जारी हो गया है। वे दोपहर 3 बजकर 20 मिनट पर जरार मंडी ग्राउंड पर पहुंचेंगे। फतेहपुर सीकरी से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार चाहर के लिए जरार मंडी ग्राउंड पर करीब एक घंटे तक जनसभा को संबोधित करेंगे।
तीन मई को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का रोड शो प्रस्तावित है। प्रियंका गांधी गठबंधन प्रत्याशी रामनाथ सिकरवार के साथ फतेहाबाद में रोड शो करेंगी। चार मई को मायावती की जनसभा आगरा में प्रस्तावित है।