
मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रमहुली गांव में यादव परिवार की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन सारी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।
शनिवार को दीपक यादव के घर में अनियंत्रित ट्रक घुस गया। घर के बाहर दीपक की पत्नी अंतिमा यादव 32 वर्ष बच्चे को लेकर खड़ी थी।
इस हादसे में अंतिमा की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बेटे की हालत गंभीर है।
अंतिमा के भतीजी की शादी होने वाली थी। भतीजी की डोली उठने के पहले चाची की अर्थी उठ गई। यह हादसा पन्नी सीतापुर मार्ग में चंद्रमहुली में हुआ है।
