A2Z सभी खबर सभी जिले कीउत्तर प्रदेश

पीलीभीत में बंपर वोटिंग, दोपहर तीन बजे तक 48.90 प्रतिशत मतदान।

पीलीभीत जिले में मतदान हो रहा है। पीलीभीत लोकसभा क्षेत्र में करीब 18.31 लाख मतदाता हैं। इनमें 9.78 लाख से अधिक पुरुष और आठ लाख से अधिक महिला मतदाता हैं। सभी मतदाता 10 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 1521 बूथ बनाए गए हैं। शांतिपूर्ण तरीके से मतदान संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। राज्यमंत्री संजय गंगवार ने शहर के राम लुभाई महिला डिग्री कॉलेज के मतदान केंद्र पर वोट डाला। वह पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे थे। वोट डालने के बाद उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की। 

यहां मतदाताओं के बैठने के लिए, पीने के लिए पानी का इंतजाम भी किया गया है। मतदाताओं की सुविधाओं को ख्याल रखा गया है। चुनाव में इसके सकारात्मक परिणाम दिख रहे हैं।

Show More
Back to top button